Income Certificate Bihar 2026 – आप बिहार राज्य में रहते हैं. और आप आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं. तो अब आप आसानी से RTPS पोर्टल पर जाकर Aay Praman Patra के लिए Online आवेदन कर सकते हैं.
इस लेख में आय प्रमाण पत्र क्या हैं? आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करते हैं? इसके लिए कौन – कौन से दस्तावेज़ की जरुरत पड़ती हैं? आय प्रमाण पत्र के कौन – कौन से लाभ हैं? आवेदन की स्थति को चेक और प्रमाण पत्र को डाउनलोड कैसे करते हैं? इसकी जानकारी दी गई हैं.
आय प्रमाणपत्र क्या हैं?
बिहार के नागरिकों के लिए राज्य सरकार एक आय प्रमाणपत्र बनाती हैं. इस आय प्रमाणपत्र में उस नागरिक के पुरे एक वर्ष में सभी स्रोतों से की गई आय का लेखा-जोखा होता हैं. सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए इस प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ती हैं.
आय प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आयु प्रमाण
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट फोटो
- इनकम फॉर्म
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
आय प्रमाणपत्र के लाभ
- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के अंतर्गत चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए Aay Praman Patra की जरुरत पड़ती हैं.
- छात्रों को छात्रवृत्ति योजना के लाभ प्राप्त करके के लिए आय प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ती हैं.
- राशनकार्ड बनवाने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती हैं.
- स्कूलों और कालेजों में नामांकन के समय आय प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ती हैं.
- आय प्रमाण पत्र एक क़ानूनी दस्तावेज़ हैं. जो यह प्रमाणित करता हैं की आपकी आय एक वर्ष में कितनी हैं.
आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करें
- आरटीपीएस पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर मेनू में “ऑनलाइन आवेदन” को सेलेक्ट करें. फिर “लोक सेवाएँ” फिर उसमे से सामान्य प्रशासन विभाग” उसके बाद “आय प्रमाणपत्र का निर्गमन” को सेलेक्ट करके “अंचल स्तर पर” विकल्प पर क्लिक करें.

- आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन फॉर्म open हो जाता हैं. इस फॉर्म में सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक स्टेप बाई स्टेप भरकर आवेदक के फोटो को अपलोड करें.

- अब आवेदक का पेशा, इस प्रमाणपत्र को बनवाने का उद्देश्य क्या हैं? आपका आय विभिन्न स्रोतों से कितना होता हैं. सभी जानकारी को दर्ज करें.

- कैप्चा कोड को सही से दर्ज करके “Proceed” पर क्लिक करें.

- आवेदन फॉर्म में जो जानकारी भरी हैं वह सामने प्रदर्शित हो जाती हैं. इसकी जाँच कर लें. गलत होने पर Edit बटन पर क्लिक करके सुधार करें. फिर आगे बढ़ें.

- अब आप “Attach Annexure” को क्लिक करके दस्तावेज़ को अपलोड करें.

- “Save Annexure” पर क्लिक करके “Submit” पर क्लिक करें. आपका आय प्रमाणपत्र आवेदन कम्प्लीट हो जाता हैं.
- आपके सामने Acknowledgement Receipt दिखाई देता हैं. जिसकी जरूरत आवेदन की स्थति देखने और प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में पड़ेगी.
आय प्रमाणपत्र आवेदन की स्थति जाने
- ऑफिसियल पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
- पोर्टल के होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “आवेदन की स्थिति देखें” को सेलेक्ट करें.

- Through Reference no. और Through OTP आप्शन दिखाई देते हैं. Through Reference Numbe को सेलेक्ट करके Ref Number दर्ज करें.

- जिस तिथि को अपने आवेदन किया था. उस तिथि को सेलेक्ट करें. उसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करें. आवेदन की स्थिति विवरण प्रदर्शित हो जाती हैं.
आय प्रमाण पत्र डाउनलोड करें
- ऑफिसियल पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “सर्टिफिकेट डाउनलोड करें” विकल्प को सेलेक्ट करें.

- अब Services को सेलेक्ट करके Application Ref. Number को दर्ज करें. फिर आवेदक का नाम दर्ज करके कैप्चा कोड को दर्ज करें. फिर “Download” पर क्लिक करें. आपका आय प्रमाणपत्र डाउनलोड हो जाता हैं.
