Awasiya Praman Patra – बिहार आवासीय प्रमाण पत्र आवेदन, डाउनलोड

Awasiya Praman Patra – यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं. अपना Niwas Praman Patra Bihar का ऑनलाइन बनवना चाहते हैं. तो आप RTPS पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आसानी से अपना Awasiya Certificate Bihar का बनवा सकते हैं.

इस पोस्ट में आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन ऑनलाइन कैसे करते हैं? प्रमाणपत्र बनवाने के लाभ क्या हैं? इसे बनवाने के लिए कौन – कौन सी दस्तावेज़ की जरुरत पड़ती हैं? आवेदन की स्थति को कैसे चेक करते हैं? और आवासीय प्रमाण पत्र को डाउनलोड कैसे करते हैं? इसकी जानकारी दी गई हैं.

आवासीय / निवास प्रमाण पत्र क्या हैं?

किसी राज्य के नागरिक का निवास प्रमाणपत्र उस राज्य के स्थाई निवासी होने का प्रमाणपत्र हैं. निवास प्रमाणपत्र की जरुरत सरकारी नौकरी, राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ प्राप्त करके के लिए पड़ती हैं.

निवास प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • राशनकार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नम्बर

निवास / आवासीय प्रमाणपत्र के लाभ

  • केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के अंतर्गत चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए Awasiya Praman Patra की जरुरत पड़ती हैं.
  • राशनकार्ड बनवाने के लिए आवासीय प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती हैं.
  • स्कूलों और कालेजों में नामांकन के समय आवासीय प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ती हैं.
  • आप किस राज्य के स्थाई निवासी हैं. इसको प्रमाणित करने के लिए उस राज्य का Awasiya Praman Patra आपके पास होनी चाहिए.

आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें

  • आरटीपीएस पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
  • होम पेज पर मेनू में “ऑनलाइन आवेदन” को सेलेक्ट करें. फिर “लोक सेवाएँ” फिर उसमे से “सामान्य प्रशासन विभाग” उसके बाद “आवासीय प्रमाणपत्र का निर्गमन” को सेलेक्ट करके “अंचल स्तर पर” विकल्प पर क्लिक करें.

rtps bihar

  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होता हैं. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर फिर आवेदक का स्वअभिप्रमाणित फोटो को अपलोड करें.

Awasiya Praman Patra

  • कैप्चा को सही से दर्ज करके “Proceed” पर क्लिक करें.

Niwas Praman Patra Bihar

  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म में जो आपने जानकारी दर्ज की हैं. वह प्रदर्शित हो जाती हैं. इसको सही से जाँच कर लें. गलत जानकारी होने पर Edit बटन पर क्लिक करके सुधार करें. फिर आगे बढ़ें.

Awasiya Certificate Bihar

  • आपको “Attach Annexure” विकल्प दिखेगा. उसे क्लिक करें. फिर आपको एक दस्तावेज़ अपलोड करना हैं.

awasiya praman patra online

  • “Save Annexure” पर क्लिक करें. उसके बाद “Submit” पर क्लिक करें. आपका आवेदन कम्प्लीट हो जाता हैं.
  • आपके सामने एक रसीद प्रदर्शित होता हैं. जिसमे आवेदन संख्या दिया रहता हैं. जिसकी जरूरत आवेदन की स्थति देखने और प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में पड़ेगी.

आवासीय / निवास आवेदन की स्थति जाने

  • आवेदन की स्थति जानने के लिए वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
  • होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “आवेदन की स्थिति देखें” विकल्प को सेलेक्ट करें.

rtps application status

  • अब Through Reference Number और Through OTP दो विकल्प दिखाई देता हैं. Through Reference Numbe को सेलेक्ट करके Ref Number दर्ज करें.

rtps status

  • जिस तिथि को आवेदन किए थे. उस तिथि को सेलेक्ट करें. फिर कैप्चा कोड को दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करें. आवेदन की स्थिति विवरण प्रदर्शित हो जाती हैं.

Awasiya Praman Patra Download करें

  • RTPS पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
  • होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “सर्टिफिकेट डाउनलोड करें” विकल्प को सेलेक्ट करें.

rtps 2 Bihar

  • अब Services को सेलेक्ट करके Application Ref. Number को दर्ज करें. फिर आवेदक का नाम दर्ज करके कैप्चा कोड को दर्ज करें. फिर “Download” पर क्लिक करें. आपका प्रमाणपत्र डाउनलोड हो जाता हैं.

Download Certificate

संबंधित लेख
RTPS – Service Plus Bihar Portal नॉन क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट आवेदन, डाउनलोड करें
जाति प्रमाण पत्र आवेदन, डाउनलोड करें आय प्रमाणपत्र आवेदन, डाउनलोड करें
EWS प्रमाणपत्र बिहार आवेदन, डाउनलोड करें आचरण प्रमाण पत्र आवेदन, डाउनलोड करें
आवेदन की स्थिति देखे (Application Status) सर्टिफिकेट डाउनलोड करे (Download Certificate)

Leave a Comment