Caste Certificate Bihar 2026 – बिहार जाति प्रमाण पत्र आवेदन, डाउनलोड

Caste Certificate Bihar 2026 – आप बिहार राज्य के नागरिक हैं. आप Jati Praman Patra के लिए Online Apply करना चाहते हैं. तो आरटीपीएस (सर्विस प्लस बिहार) पोर्टल पर जाकर बिहार जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस पोस्ट में जाति प्रमाण पत्र क्या हैं? जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करते हैं. इसके लिए कौन – कौन से दस्तावेज़ लगता हैं. जाति प्रमाण पत्र के कौन – कौन से लाभ हैं. आवेदन की स्थति को चेक और प्रमाण पत्र को डाउनलोड कैसे करते हैं. इसकी जानकारी दी गई हैं.

जाति प्रमाण पत्र क्या हैं?

किसी नागरिक का जाति प्रमाणपत्र एक क़ानूनी दस्तावेज़ होता हैं. जो यह दर्शाता हैं. कि वह नागरिक किस जाति का हैं. जाति प्रमाणपत्र की आवश्यकता सरकारी नौकरी, राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ प्राप्त करके के लिए पड़ती हैं.

जाति प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • किराया पर्ची या बिजली बिल
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट या पैन कार्ड

जाति प्रमाण पत्र के लाभ

  • केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के अंतर्गत चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए jati praman patra की जरुरत पड़ती हैं.
  • राशनकार्ड बनवाने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती हैं.
  • स्कूलों और कालेजों में नामांकन के समय जाति प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ती हैं.
  • जाति प्रमाण पत्र एक क़ानूनी दस्तावेज़ हैं. जो यह प्रमाणित करता हैं की आप किस जाति के नागरिक हैं.

जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करें

  • जाति प्रमाण पत्र आवेदन के लिए आरटीपीएस पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
  • होम पेज पर मेनू में “ऑनलाइन आवेदन” को सेलेक्ट करें. फिर “लोक सेवाएँ” फिर उसमे से “सामान्य प्रशासन विभाग” उसके बाद “जाति प्रमाणपत्र का निर्गमन” को सेलेक्ट करके “अंचल स्तर पर” विकल्प पर क्लिक करें.

rtps1

  • अब आपके सामने जाति प्रमाणपत्र का आवेदन फॉर्म ओपन होता हैं. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर फिर आवेदक का स्वअभिप्रमाणित फोटो को अपलोड करें.

Caste Certificate Bihar

  • अब आप आवेदक का पेशा, वर्ग, जाती और उपजाति का चुनाव करें. जिस जाति का उपजाति नहीं show कर रहा हो उस स्थित में उपजाति विकल्प को खाली ही छोड़ दें और आगे बढ़ें.

Bihar Caste Certificate Online Apply

  • कैप्चा को दर्ज करके “Proceed” विकल्प को क्लिक करें.

Niwas Praman Patra Bihar

  • अब आवेदन फॉर्म में जो जानकारी भरी हैं वह स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाती हैं. इसे जाँच कर लें. गलत जानकारी होने पर Edit बटन पर क्लिक करके सुधार करें. फिर आगे बढ़ें.

Online Caste Certificate Bihar

  • आपको “Attach Annexure” आप्शन दिखाई देता हैं. उसे क्लिक करके एक दस्तावेज़ अपलोड करें.

Jati Praman Patra Bihar

  • “Save Annexure” को क्लिक करें. उसके बाद “Submit” पर क्लिक करें. आपका जाति प्रमाणपत्र आवेदन कम्प्लीट हो जाता हैं.
  • आपके सामने Acknowledgement Receipt प्रदर्शित होता हैं. जिसमे आवेदन संख्या दिया रहता हैं. जिसकी जरूरत आवेदन की स्थति देखने और प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में पड़ेगी.

जाति प्रमाणपत्र आवेदन की स्थति जाने

  • ऑफिसियल पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
  • होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “आवेदन की स्थिति देखें” विकल्प को सेलेक्ट करें.

rtps application status

  • अब Through Reference Number और Through OTP दो विकल्प दिखाई देता हैं. Through Reference Numbe को सेलेक्ट करके Ref Number दर्ज करें.

rtps status

  • जिस तिथि को आवेदन किए थे. उस तिथि को सेलेक्ट करें. फिर कैप्चा कोड को दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करें. आवेदन की स्थिति विवरण प्रदर्शित हो जाती हैं.

जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड PDF

  • अधिकारिक पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
  • होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “सर्टिफिकेट डाउनलोड करें” विकल्प को सेलेक्ट करें.

rtps 2 Bihar

  • अब Services को सेलेक्ट करके Application Ref. Number को दर्ज करें. फिर आवेदक का नाम दर्ज करके कैप्चा कोड को दर्ज करें. फिर “Download” पर क्लिक करें. आपका जाति प्रमाणपत्र डाउनलोड हो जाता हैं.

Download Certificate

संबंधित लेख
RTPS – Service Plus Bihar Portal आवासीय प्रमाण पत्र आवेदन, डाउनलोड करें
नॉन क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट आवेदन, डाउनलोड करें आय प्रमाणपत्र आवेदन, डाउनलोड करें
EWS प्रमाणपत्र बिहार आवेदन, डाउनलोड करें आचरण प्रमाण पत्र आवेदन, डाउनलोड करें
आवेदन की स्थिति देखे (Application Status) सर्टिफिकेट डाउनलोड करे (Download Certificate)

Leave a Comment