Aacharan Praman Patra – आचरण प्रमाण पत्र आवेदन, डाउनलोड करें

Aacharan Praman Patra – आप बिहार राज्य में आचरण प्रमाण पत्र (Character Certificate) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं. तो आचरण प्रमाण पत्र बिहार का बनवाने के लिए अब घर बैठे ही RTPS Bihar पोर्टल पर जाकर Online अप्लाई कर सकते हैं.

इस लेख में आचरण प्रमाण पत्र क्या हैं? आचरण प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करते हैं? इसके लिए कौन – कौन से दस्तावेज़ की जरुरत पड़ती हैं? आचरण प्रमाण पत्र के कौन – कौन से लाभ हैं? आवेदन की स्थति को चेक और प्रमाण पत्र को डाउनलोड कैसे करते हैं? इसकी जानकारी दी गई हैं.

आचरण प्रमाणपत्र क्या हैं?

आचरण प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता हैं. जो यह दर्शाता हैं. की आपका व्यवहार समाज में दुसरे के प्रति कैसा हैं. आपके उपर किसी प्रकार का मुकदमा या आपराधिक आरोप नहीं हैं. आचरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता शैक्षणिक संस्थान में नामांकन, नौकरी एवं विभिन्न सामाजिक सेवाओं में पड़ती हैं.

आचरण प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • एजुकेशन क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
  • वोटर कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पास बुक
  • पसपोर्ट साइज फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस

आचरण प्रमाणपत्र के लाभ

  • शैक्षणिक संस्थान में नामांकन कराने के लिए आचरण प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ती हैं.
  • नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आचरण प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ती हैं.
  • विभिन्न प्रकार के दस्तावेज़ बनवाने में आचरण प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ती हैं.
  • विभिन्न सामाजिक सेवाओं के लिए आचरण प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ती हैं.

आचरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करें

  • आचरण प्रमाणपत्र के लिए serviceonline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएँ.
  • होम पेज पर मेनू में “ऑनलाइन आवेदन” को सेलेक्ट करें. फिर “लोक सेवाएँ” फिर उसमे से “गृह विभाग” उसके बाद “आचरण प्रमाणपत्र के लिए आवेदन” पर क्लिक करें.

rtps 1

  • आचरण प्रमाणपत्र के लिए आवेदन फॉर्म आपके सामने प्रदर्शित हो जाता हैं. इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक मांगी गई जानकारी को स्टेप बाई स्टेप भरकर आवेदक के फोटो को अपलोड करें.

bihar character certificate

  • कैप्चा कोड को दर्ज करके “Submit” को क्लिक करें.

bihar ews apply

  • अब आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाती हैं. इसकी जाँच कर गलत होने पर Edit बटन पर क्लिक करके सुधार करें. और आगे बढ़ें.

character certificate download bihar

  • “Attach Annexure” सेलेक्ट करके फिर दस्तावेज़ को अपलोड करें.
  • “Save Annexure” को क्लिक करके “Submit” पर क्लिक करें. आपका आचरण प्रमाणपत्र का आवेदन कम्प्लीट हो जाता हैं.

आचरण प्रमाणपत्र आवेदन की स्थति जाने

  • ऑफिसियल पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
  • पोर्टल के होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “आवेदन की स्थिति देखें” को सेलेक्ट करें.

rtps application status

  • Through Reference no. और Through OTP आप्शन दिखाई देते हैं. Through Reference Numbe को सेलेक्ट करके Ref Number दर्ज करें.

rtps status

  • जिस तिथि को अपने आवेदन किया था. उस तिथि को सेलेक्ट करें. उसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करें. आवेदन की स्थिति विवरण प्रदर्शित हो जाती हैं.

आचरण प्रमाण पत्र डाउनलोड करें

  • ऑफिसियल पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
  • होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “सर्टिफिकेट डाउनलोड करें” विकल्प को सेलेक्ट करें.

rtps 2 Bihar

  • अब Services को सेलेक्ट करके Application Ref. Number को दर्ज करें. फिर आवेदक का नाम दर्ज करके कैप्चा कोड को दर्ज करें. फिर “Download” पर क्लिक करें. आपका आचरण प्रमाणपत्र डाउनलोड हो जाता हैं.

Download Certificate

संबंधित लेख
RTPS – Service Plus Bihar Portal आवासीय प्रमाण पत्र आवेदन, डाउनलोड करें
जाति प्रमाण पत्र आवेदन, डाउनलोड करें आय प्रमाणपत्र आवेदन, डाउनलोड करें
EWS प्रमाणपत्र बिहार आवेदन, डाउनलोड करें नॉन क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट आवेदन, डाउनलोड करें
आवेदन की स्थिति देखे (Application Status) सर्टिफिकेट डाउनलोड करे (Download Certificate)
Categories

Leave a Comment